बैसा (पूर्णिया)। रौटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 15 लीटर 750 ग्राम देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रौटा थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव निवासी बुधधु बास्की, पिता जोसेफ बास्की के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भेभड़ा मैदान के समीप देशी शराब बेचने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भेभड़ा मैदान में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी को देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
Post a Comment