टाउन थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 मवेशी लदे ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हालांकि ट्रक को सिग्नल देने वाला तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार चालक से पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, मवेशी तस्करी की सूचना पर मंगलवार रात पुलिस ने रामपुर चेकपोस्ट पर वाहन जांच तेज कर दी थी। इसी दौरान दालकोला की ओर से आ रहे डब्ल्यूबी 73 एल 9573 नंबर के ट्रक को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। ट्रक में 13 मवेशी क्रुरतापूर्वक लदे मिले। मवेशियों से संबंधित कागजात मांगने पर चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने चालक की पहचान बंगाल के पलसा, दालकोला निवासी भोला पासवान (45), पिता मुनीलाल पासवान के रूप में की है। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि मवेशी डेंगरा, बैसा निवासी शाहनवाज हुसैन के हैं और उन्हें बेचने के लिए पांजीपाड़ा ले जाया जा रहा था। हालांकि पांजीपाड़ा में मवेशियों को किसे सौंपना था, इसकी जानकारी चालक ने नहीं होने की बात कही।
पुलिस ने मवेशियों को टाउन थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। चालक भोला पासवान समेत अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस तस्करी गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Post a Comment