कुरसेला पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो कथित तस्करों को करीब 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो व्यक्ति प्रखंड मुख्यालय के समीप स्मैक की खरीद-बिक्री करने पहुंचे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 10 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।
पुलिस ने स्मैक और बाइक जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कुरसेला थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Post a Comment