Top News

कोसी नदी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत

नगर पंचायत मीरगंज के वार्ड-03 अंतर्गत बरहकोना गांव में सोमवार को कोसी नदी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरहकोना निवासी मुकेश ऋषि के पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में हुई है।

बताया गया कि प्रीतम कुमार कोसी नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद पशुपालकों ने घटना देखकर शोर मचाया और इसकी सूचना मीरगंज प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मीरगंज प्रशासन एवं वार्ड पार्षद नीरज कुमार पासवान के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, पूर्णिया भेज दिया गया। घटना से परिजनों में मातम पसरा है। समाजसेवी सुनील कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को आपदा के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post