Top News

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद


रौतारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, मोबाइल फोन और 7 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को रौतारा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि खुदना गांव में एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने खुदना गांव में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गोल यादव (19 वर्ष), पिता भूदेव यादव, निवासी चंदवा, थाना रौतारा, जिला कटिहार बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, मोबाइल फोन और 7,000 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

मामले में रौतारा थाना पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है।

Post a Comment

Previous Post Next Post