कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के गेराबाड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
यात्रा के दौरान लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रमण झा, मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, विधान पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता, किसान मोर्चा नेता अरविंद दास, युवा नेता शिवराज भगत एवं राजकिशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।
Post a Comment