Top News

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में ‘सोलर मेला 2026’ महत्वपूर्ण पहल : रश्मि सिंह


प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित ‘सोलर मेला 2026’ का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने गुरुवार को विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर योजना के तहत जिले के प्रथम सोलर उपभोक्ता को सम्मानित किया गया। मेले में लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग, योजना के लाभ और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। घरों की छतों पर सोलर संयंत्र लगाकर बिजली के खर्च को कम किया जा सकता है। साथ ही स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आज समय की जरूरत है। अधिक से अधिक परिवार योजना का लाभ उठाकर अपने घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ें। इससे परिवार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होंगे और देश को भी ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

रश्मि सिंह ने कहा कि ‘स्वच्छ ऊर्जा, आत्मनिर्भर परिवार और विकसित भारत’ की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना मजबूत कदम है। उन्होंने लोगों से योजना की जानकारी लेने और इसका लाभ उठाकर सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान सोलर ऊर्जा के उपयोग, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ तथा उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post