Top News

पीएम सूर्य घर योजना के पहले उपभोक्ता बने पार्षद धर्मवीर चौधरी, डीएम ने किया सम्मानित


कोढ़ा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित सोलर मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर पंचायत कोढ़ा के पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू चौधरी गेराबाड़ी बाजार के प्रथम सोलर उपभोक्ता बने।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर संयंत्र लगाकर योजना का लाभ लेने वाले पार्षद धर्मवीर चौधरी को जिला पदाधिकारी ने गेराबाड़ी बाजार के प्रथम सोलर उपभोक्ता के रूप में सम्मानित किया। इस पहल को क्षेत्र में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

सम्मानित होने के बाद पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी है। लोगों को अपने घरों की छत पर सोलर संयंत्र लगाकर योजना का लाभ उठाना चाहिए। इससे बिजली खर्च कम करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ें और सौर ऊर्जा को अपनाकर बिजली की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post