Top News

हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं मुखिया प्रीतम देवी, लोगों से की घर-घर तिरंगा फहराने की अपील


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा में बासगाढ़ा पंचायत की मुखिया सह जदयू जिलाध्यक्ष प्रीतम देवी शामिल हुईं। तिरंगा यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया और स्वतंत्रता दिवस को उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

मुखिया प्रीतम देवी ने लोगों से कहा कि 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीनों रंग और अशोक चक्र देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। ऐसे अवसर पर हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सम्मान को प्रदर्शित करे।

प्रीतम देवी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर घर में तिरंगा फहरे और हर दिल में देशभक्ति की भावना जागे, यही इस अभियान का उद्देश्य है। यात्रा में लोगों की सहभागिता ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post