Top News

परिजन पहले पोस्टमार्टम से किया इनकार; अब परिजनों ने मांगी निष्पक्ष जांच


मीरगंज थाना क्षेत्र के दमैली पंचायत स्थित पासवान टोला में 18 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान मुरारी पासवान के पुत्र गणित कुमार पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक के पिता मुरारी पासवान ने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए थे। शनिवार सुबह उनकी बेटी ने गणित कुमार को घर में फंदे से लटका देखा। उसके शोर मचाने पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उस समय परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का लिखित आवेदन पुलिस को दिया था।

हालांकि, कुछ दिन बाद परिजनों ने दोबारा पुलिस को आवेदन देकर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वे घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाना चाहते हैं।

मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण ने बताया कि घटना के समय परिजनों ने स्पष्ट रूप से पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया था। इसके बाद उनके आवेदन के अनुरूप प्रक्रिया पूरी की गई। अब दोबारा आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post