कटिहार के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई नगर पंचायत के ब्लॉक चौक पर नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण इन दिनों जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। सड़क का एक हिस्सा बाधित होने से वाहनों की लंबी कतार लग रही है और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ब्लॉक चौक से अनुमंडल कार्यालय, अंचल कार्यालय, अनुमंडल अस्पताल, न्यायालय सहित कई महत्वपूर्ण संस्थानों तक लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क संकरी होने से मरीजों, छात्रों, राहगीरों और वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण जरूरी है, लेकिन कार्य की धीमी गति से समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने नगर पंचायत और अनुमंडल प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाकर सड़क को जल्द सुचारु कराने की मांग की है।
Post a Comment