कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मसूद जफर को बैसा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अलावरू, प्रशिक्षण प्रभारी सह राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. रंजीत कुमार मिश्र सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मसूद जफर ने नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
Post a Comment