Top News

14 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार


 रौटा थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो आरोपियों को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने की।

पुलिस के अनुसार, प्लसबाड़ी गांव निवासी सोमनाथ मरांडी को 8 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं जगदल गांव निवासी सतीश यादव के पास से 6 लीटर देशी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शराब की अवैध बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post