आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नगर पंचायत मीरगंज द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य पार्षद मिकुल देवी और कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान नागरिकों और नगर पंचायत कर्मियों के बीच तिरंगा झंडा वितरित कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
नगर पंचायत कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा और लोगों में उत्साह व खुशी का माहौल देखने को मिला।
कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने तिरंगा यात्रा के दौरान नागरिकों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देशभक्ति के साथ अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर रखना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
मौके पर उप मुख्य पार्षद जयप्रकाश पासवान, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद यूनुस उर्फ पूनम, वार्ड पार्षद अनिल कुमार चौधरी, विक्रम आनंद, नीरज पासवान, पुलकित ऋषि, मोहम्मद रहीम, शदी अख्तर, प्रियंका कुमारी, जुली कुमारी, मंजू देवी, शिवली देवी, प्रेमलाल टुडू, सत्यनारायण महतो, आनंद कुमार, अजमुड़ा खातून, हीना प्रवीण, सोफिल मंसूरी सहित अन्य पार्षद, प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
नगर पंचायत कर्मियों और सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में भाग लिया और हर घर तिरंगा अभियान की सराहना की।
Post a Comment