Top News

मुरलीगंज में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को मुरलीगंज में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीएल इंटर स्कूल तथा रजनी पंचायत के मिलिक स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय से निकली यात्रा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों एवं नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मियों ने हिस्सा लिया।

बीएल इंटर स्कूल से निकली यात्रा दुर्गा स्थान चौक, मिडिल स्कूल चौक और काशीपुर होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी। वहीं रजनी पंचायत में मुखिया अनिता कुमारी के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। इस दौरान ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा और देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post