कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत नीमतल्ला में एयरटेल टावर के समीप मंगलवार को नए एंट्री लेवल कपड़ों के मॉल का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट आदिल हसन रहे। उन्होंने मॉल संचालक शफी आलम एवं खुशनवाज को नए व्यवसाय की शुरुआत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मॉल संचालक शफी आलम एवं खुशनवाज ने बताया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर एवं ब्रांडेड कपड़ों के प्रतिष्ठानों की कमी थी। कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों को रायगंज, कटिहार या मालदा जाना पड़ता था। इसी जरूरत को देखते हुए नीमतल्ला में मॉल की शुरुआत की गई है। इससे स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही विभिन्न प्रकार के कपड़ों की खरीदारी की सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि मॉल में जेंट्स, लेडीज, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए विभिन्न प्रकार के कपड़ों के साथ नए-नए कलेक्शन उपलब्ध रहेंगे। ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए हर वर्ग के लिए कपड़ों का कलेक्शन रखने का प्रयास किया गया है।
उद्घाटन समारोह में बारसोई के एमएलसी प्रतिनिधि मो. मजहरुल हक उर्फ मुजा, बारसोई-25 के जिला परिषद प्रत्याशी मो. रकीबुल, मो. नूर आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर एडवोकेट आदिल हसन ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के प्रतिष्ठान का खुलना स्थानीय लोगों के लिए खुशी की बात है। पहले बेहतर और ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था। अब क्षेत्र में ही लोगों को कपड़ों के बेहतर विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे।
Post a Comment