Top News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल रेस, विजेताओं को किया गया सम्मानित


किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को रसल हाई स्कूल के खेल मैदान में साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रशासन के सौजन्य से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में एडीएम किशनगंज इरफान आलम, बीडीओ अरुण कुमार सरदार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, बीईओ मृणाल सेन, भरत प्रधान, कांग्रेस नेता प्रो. मस्सवीर आलम, पार्षद बंटी सिन्हा, किशलय सिन्हा, नजरुल इस्लाम, मुश्फिक आलम पप्पू सहित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post