स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत वीर शिवाजी सेना द्वारा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा डे-मार्केट स्थित मातृ मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मनोरंजन क्लब पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा का विधिवत शुभारंभ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिशिर कुमार दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। गाजे-बाजे के साथ निकली तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। यात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम में वीर शिवाजी सेना के अध्यक्ष सुमित कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल युवाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
Post a Comment