पूर्णिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य केजरीवाल, सचिव पारस जेजानी एवं कोषाध्यक्ष निर्मल जैन को विधायक विजय खेमका ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने विश्वास जताया कि चेंबर की नई टीम व्यवसायियों एवं उद्यमियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेगी।
विधायक विजय खेमका ने कहा कि व्यवसायी एवं उद्यमी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार व्यवसायियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यापार एवं उद्योग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पूर्णिया के विकास और प्रगति के लिए पूर्णिया चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित सभी व्यवसायियों, उद्यमियों एवं सामाजिक संगठनों को उनका भरपूर सहयोग सदैव मिलता रहेगा।
Post a Comment