किशनगंज। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुखानी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक टेंपो से 136 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त टेंपो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 अगस्त 2026 को सुखानी थाना पुलिस टीम पश्चिम बंगाल की ओर से आने वाली हाईवे पर वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक हरे रंग के टेंपो को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान टेंपो से कुल 136 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने टेंपो चालक सूरज मंडल (25 वर्ष), निवासी गंगे मंडल, अररिया तथा कृष्ण कुमार (19 वर्ष), निवासी जयप्रकाश नगर, अररिया को गिरफ्तार कर लिया।
जब्त सामान
* 136 लीटर अवैध विदेशी शराब
* शराब तस्करी में प्रयुक्त एक टेंपो, रजिस्ट्रेशन नंबर BR38P5664
* दो मोबाइल फोन
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही अवैध शराब कारोबार में शामिल तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई और उनकी अर्जित संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में सुखानी थाना पुलिस की टीम शामिल रही।
Post a Comment