Top News

जियापोखर में चोरी की मोटर बरामद, आरोपी गिरफ्तार


जियापोखर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चोरी गई मोटर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जियापोखर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 निवासी रामफल उर्फ सोहेल (32), पिता शकीरुद्दीन उर्फ डबलिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, जियापोखर थाना कांड संख्या 53/26, दिनांक 10 अगस्त 2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज चोरी के मामले में आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी गई मोटर भी बरामद की गई है।

थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस चोरी की घटना में शामिल अन्य लोगों और चोरी की संपत्ति से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार रामफल उर्फ सोहेल का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध जियापोखर थाना कांड संख्या 27/25, दिनांक 15 अगस्त 2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post