Top News

पूर्णिया में नलों से निकल रहा ‘लाल पानी’! वार्ड 42 में मचा हड़कंप


पूर्णिया नगर निगम के वार्ड नंबर 42 में अशुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि नलों से आने वाला पानी लाल रंग का है, जिसे पीने के बाद कई लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए लोगों ने नगर निगम और पीएचईडी विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
​टूटी और सड़ांध से बढ़ी परेशानी
 जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 42 में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के पास सहित कई जगहों पर टूटी नहीं लगने या खराब होने के कारण पानी चालू होने के साथ ही सैकड़ो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसके चलते इलाके में जलजमाव और सड़ांध की बदबू भी आ रही है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल भरत कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर निगम और पीएचईडी विभाग से इस समस्या की शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
​जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप
​स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि वार्ड पार्षद उर्मिला देवी ने भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार उनसे शिकायत की, लेकिन उन्होंने हर बार सिर्फ आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम और पीएचईडी विभाग के पदाधिकारी और प्रतिनिधि भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
​जल्द समाधान की मांग
​स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर निगम जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करे। उन्होंने नगर निगम और पीएचईडी विभाग के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को चेताया है कि अगर समय रहते वे इस समस्या ना निदान नहीं करते हैं तो हैं तो वे उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post