किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक गोपाल अग्रवाल सहित पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की बारी-बारी से विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, विशेषकर बिजली की समस्या, के साथ-साथ विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा योजनाओं की प्रगति, कार्यान्वयन की स्थिति एवं लंबित कार्यों की जानकारी दी गई।विधायक गोपाल अग्रवाल ने कहा कि बैठक में जो भी समस्याएं उठाई गई है उनका निदान जल्द किया जाएगा।बैठक में बीडीओ बप्पी ऋषि, अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ प्रमित रंजन, पीओ विजय मंडल सहित प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि एवं पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।
Post a Comment