विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने संगठन के पूर्णिया व अररिया जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अररिया के अनुमंडल पदाधिकारी सोइतम दीक्षित से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्हें भगवा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी गईं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एसडीओ को रक्षा सूत्र बांधकर प्रभु श्रीराम से उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल प्रशासनिक कार्यकाल की कामना की। साथ ही एसडीओ एवं उनके पुत्र की तस्वीर को स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया।
मुलाकात के दौरान सामाजिक समरसता, जनसेवा, युवा जागरूकता, राष्ट्रहित तथा संगठन की सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। आशीष गोस्वामी ने कहा कि पूर्णिया में एसडीओ के रूप में सोइतम दीक्षित का कार्यकाल भले ही सीमित रहा, लेकिन उनकी सरल कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता ने लोगों के बीच अलग पहचान बनाई।
उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यों के दौरान प्रशासन की ओर से मिले सकारात्मक सहयोग एवं मार्गदर्शन को हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, एसडीओ सोइतम दीक्षित ने संगठन के सामाजिक एवं मानव सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शुभकामनाएं सदैव संगठन के साथ रहेंगी।
मौके पर राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, सुशील कुमार, राजकिशोर दास, मिंटू सिंह, केशव सिंह राजपूत, रवि सोनी, सत्यम यादव सहित दोनों जिलों के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Post a Comment