Top News

एनसीसी कैडेटों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी को देखते हुए 12 बिहार बटालियन एनसीसी, समस्तीपुर के प्रशिक्षण शिविर में ‘द उम्मीद – मिशन साइबर चेतना’ के तहत साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें करीब 400 एनसीसी कैडेटों के अलावा बटालियन के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यशाला में कैडेटों को फर्जी कॉल, एसएमएस, ई-मेल, सोशल मीडिया लिंक, फर्जी वेबसाइट, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। विशेषज्ञों ने ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, पासवर्ड, पिन और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की सलाह दी।

साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने और उपलब्ध साइबर हेल्पलाइन व सरकारी माध्यमों का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई। कैडेटों ने स्वयं जागरूक रहने के साथ परिवार और समाज के लोगों को भी साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post