Top News

कोढ़ा में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 65 लीटर देसी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार


कोढ़ा। कोढ़ा थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 65 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया, जबकि शराब सेवन के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पवई कोदरकट्टा वार्ड नंबर-13 में छापेमारी कर 25 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। मौके से राजा कुमार, पिता महेंद्र उरांव को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, गेराबाड़ी वार्ड संख्या-10 में छापेमारी के दौरान 40 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से सीता मोसमात (50), पति स्व. राजेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा पवई चौक से पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में हिसाब आलम (30), पिता शेख अब्दुल करीम, निवासी पवई वार्ड नंबर-11 को गिरफ्तार किया। तीनों मामलों में कोढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post