Top News

तिरंगे के साथ उमड़ा राष्ट्रप्रेम, कोढ़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा


आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह एवं कोढ़ा विधायक कविता देवी ने प्रमुख रूप से हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है।

विधायक कविता देवी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और आम लोगों में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना उद्देश्य है। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समर्थक मौजूद रहे। पूरे मार्ग में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post