Top News

सीओ की अगुवाई में उत्तरी मुरादपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा


कुर्सेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत में बुधवार को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देते हुए ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यात्रा में अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी, पंचायत के मुखिया अविनाश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर निकले ग्रामीणों ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरे पंचायत क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा पंचायत के विभिन्न मार्गों और प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। इस दौरान ग्रामीणों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और समाज में एकता व भाईचारे का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मुखिया अविनाश सिंह ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव और राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है। उन्होंने लोगों से अभियान को सफल बनाने और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पंचायत क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Post a Comment

Previous Post Next Post