कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार की शाम पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक अंतरजिला शराब तस्कर को 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरा निवासी पवन कुमार (33) के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर गिट्टी प्लांट के समीप वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 45 लीटर देसी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा जा रहा है।
Post a Comment