Top News

जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस


जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्णिया के अपर समाहर्ता श्री राज कुमार गुप्ता रहे। विद्यालय के बैंड की मधुर धुनों के बीच उनका स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि श्री राज कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। विद्यार्थियों ने शानदार मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्या श्रीमती पुलोमा नंदी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, अनुशासन बनाए रखने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति समूहगान प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन ने भी समारोह में विशेष उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर वर्ष 2025-26 की शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा प्रत्येक कक्षा के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। वर्ष 2026 की सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली कक्षा नौवीं की छात्रा सौम्या कुमारी तथा कांस्य पदक विजेता आनंद राज को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया।

विद्यालय के वाइस चेयरमैन श्री शैलेन्द्र गुप्ता ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानकर जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि श्री राज कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों, अनुशासन और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन श्री शैलेन्द्र गुप्ता, निदेशक श्री राजेश अग्रवाल, निदेशक श्री अशोक सराफ, निदेशक-प्रधानाचार्या श्रीमती पुलोमा नंदी, वाइस प्रिंसिपल श्री राज कुमार दास, प्रशासक श्री प्रीतम दास, वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक श्री त्रिबेनी पांडेय, पीआरओ श्री राहुल शांडिल्य सहित शिक्षक, समन्वयक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में वाइस प्रिंसिपल श्री राज कुमार दास ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post