कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में हंगामा करना आठ लोगों को महंगा पड़ गया। कुरसेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपित अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई, जिसमें सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई।
इसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment