:
मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित गौशाला चौक के नॉलेज टेम्पल स्कूल में शनिवार को सातवां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
समारोह का शुभारंभ डॉ. मनोज कुमार यादव, डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. मानव कुमार सिंह, बीडीओ गोपीकृष्ण, डॉ. साकेत कुमार, रंजीत कुमार सिंह, शंकर रजक तथा विद्यालय के निदेशक अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के स्वागत नृत्य से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य और सामाजिक संदेश से ओतप्रोत नाटकों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।
मुख्य अतिथियों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय परिवार इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अजय कुमार ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अंत में विद्यालय की प्राचार्य शोभा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जिसके साथ समारोह का समापन हुआ।
Post a Comment