गुप्त सूचना पर गलगलिया पुलिस ने छापेमारी कर 50 ग्राम मादक पदार्थ के साथ महिला धंधेबाज सबाना खातून (44), पति मुस्ताक, निवासी लकड़ी डिपो, को गिरफ्तार किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, महिला अपने घर से हेरोइन व ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करती थी। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने उसके घर छापेमारी की। इस दौरान 50 ग्राम मादक पदार्थ, 750 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।
गलगलिया थाने में मामला दर्ज कर आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। एसपी ने बताया कि तस्करों की अपराधजनित अवैध संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment