Top News

सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र तैराकी में अंकित ने जीता रजत, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह


जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया के कक्षा छह के छात्र अंकित कुमार ने सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र तैराकी प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ अंकित ने सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

24 से 26 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में अंकित ने अंडर-11 बालक वर्ग की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 35.97 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया।

क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर अंकित का चयन राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता-2026 के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 28 सितंबर तक भोपाल में होगी, जहां वह जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अंकित की सफलता में तैराकी प्रशिक्षक तन्मय नस्कर के नियमित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन शैलेंद्र कुमार गुप्ता और प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी ने अंकित को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि अंकित राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर पूर्णिया और बिहार का नाम रोशन करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post