Top News

नए परीक्षा नियंत्रक का छात्र राजद ने किया स्वागत


पूर्णिया विश्वविद्यालय में नए परीक्षा नियंत्रक के रूप में मो. जमीरूल आलम के पदभार ग्रहण करने पर छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

मौके पर पीयूष पुजारा ने कहा कि नए परीक्षा नियंत्रक के अनुभव से विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। उन्होंने लंबित परीक्षाओं के जल्द आयोजन, समय पर मूल्यांकन और रिजल्ट जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि परीक्षा और परिणाम में देरी से छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित होता है, इसलिए व्यवस्था को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि छात्र राजद छात्रहित के मुद्दों को लेकर हमेशा आवाज उठाता रहेगा। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र संगठनों के बीच बेहतर समन्वय से समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्र नेता चाहत यादव, करण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post