भवानीपुर। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सद्गुरु साइंस इंस्टीट्यूट के पांच विद्यार्थियों ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर संस्थान परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सफल विद्यार्थियों में हर्ष कुमार, मौसम कुमार एवं शांतनु कुमार ने उत्तर प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कंप्यूटर साइंस शाखा में प्रवेश प्राप्त किया है। वहीं अर्जुन कुमार ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, गुलजारबाग, पटना तथा प्रशांत कुमार भगत ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मधेपुर में प्रवेश हासिल किया है।
समारोह में संस्थान के निदेशक दिवाकर कुमार, शिक्षक गौरव कुमार एवं अजय कुमार तथा अतिथि रूपक यादव, गुलशन, दिलखुश मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। संस्थान परिवार ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
Post a Comment