बैसा प्रखंड कार्यालय स्थित कनकई सभागार में रविवार को पंचायत सचिव, लिपिक और कृषि समन्वयकों के स्थानांतरण पर सम्मान-सह-विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू ने की, जबकि संचालन बीडीओ राजकुमार चौधरी ने किया।
इस दौरान लिपिक राज कुमार रंजन व संतोष कुमार सुमन, पंचायत सचिव सुमित कुमार, अभिषेक कुमार, गौतम कुमार, साकेत कुमार, परवाज अहमद व राहुल कुमार तथा कृषि समन्वयक अजय कुमार, संजीव कुमार और जेनर राम को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि स्थानांतरित कर्मियों ने अपने कार्यकाल में निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रखंड के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा की सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन बेहतर कार्य और व्यवहार की पहचान हमेशा बनी रहती है। वहीं बीडीओ राजकुमार चौधरी ने उनके योगदान की सराहना करते हुए नए पदस्थापन स्थल पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उप प्रमुख फिरोज आलम, विधायक प्रतिनिधि अकील बदर, बीपीआरओ चंद्र देव प्रसाद, पूर्व एवं वर्तमान पंचायत समिति प्रमुख परवेज आलम, मुखिया प्रतिनिधि अतिकुर रहमान, अबु अमामा उर्फ बाबा, सद्दाम हुसैन समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्थानांतरित कर्मियों ने भी प्रखंड परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
Post a Comment