Top News

कुरसेला सीएचसी में स्थानांतरित स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई विदाई


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरसेला से स्थानांतरित हुए स्वास्थ्य प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, अकाउंटेंट प्रभात कुमार, बीसीएम अभय कुमार एवं एएनएम सुनील साह के सम्मान में शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमर लाल ने सभी को शॉल, माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों ने अपने कार्यकाल में निष्ठा एवं समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान सहकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जबकि स्थानांतरित कर्मियों ने सीएचसी कुरसेला में मिले सहयोग और स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post