Top News

अंतिम संस्कार में शामिल होकर प्रीतम देवी ने दी श्रद्धांजलि


जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एवं बासगाढ़ा पंचायत की मुखिया प्रीतम देवी ने बरारी प्रखंड महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका कुमारी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद प्रीतम देवी ने अपने पंचायत क्षेत्र के लखन सिंह के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जदयू के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post