Top News

गुरु पूर्णिमा पर जोगबनी में गूंजे वैदिक मंत्र, हवन से मांगी विश्व शांति की कामना


गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को जोगबनी नगर परिषद के वार्ड संख्या-04 स्थित शनि मंदिर प्रांगण में पतंजलि योगशाला, इंद्रानगर के तत्वावधान में वैदिक हवन का आयोजन किया गया।

सुबह 6:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित हवन में बड़ी संख्या में योग शिक्षक, योग साधक और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर गुरु परंपरा का सम्मान करते हुए सभी ने अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की। पतंजलि योगशाला के योग गुरु जितेंद्र पूर्वे ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का पर्व है। योग एवं आध्यात्मिक जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है तथा ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है।

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं खीर के प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर संयोजक राज कुमार साह, मिथलेश राय, दिलीप साह, सपन दादा, संजय भगत, संतोष झा, कन्हैया कामत, सुलेखा कुमारी, प्रमोद आर्या, दीपक कुमार, ओमीता देवी, पूजा कुमारी, शुभम साह, सक्षम सिंह सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post