Top News

बांका के बोल बम सेवा शिविर के उद्घाटन में शामिल हुए भाजपा जिला मंत्री गौरव पासवान


बांका जिले के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बोल बम पूर्णिया सेवा शिविर एवं कटिहार सेवा शिविर का उद्घाटन समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोढ़ा विधानसभा की विधायक कविता देवी के पुत्र एवं भाजपा जिला मंत्री गौरव पासवान मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, बेलहर विधायक मनोज यादव तथा विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों ने शिवभक्त कांवरियों के लिए संचालित सेवा शिविरों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सावन माह में भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है।

भाजपा जिला मंत्री गौरव पासवान ने कहा कि सेवा, समर्पण और श्रद्धा की भावना से संचालित ऐसे शिविर कांवरियों की यात्रा को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post