भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसएसबी की 56वीं वाहिनी, जोगबनी को बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी के जवानों ने एक युवक को 15 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक रियलमी मोबाइल फोन और 32 हजार नेपाली रुपये भी बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की संध्या एसएसबी की गश्ती टीम सीमा क्षेत्र में नियमित निगरानी कर रही थी। इसी दौरान जवानों की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। पूछताछ के बाद एनडीपीएस अधिनियम के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में काले रंग के प्लास्टिक पैकेट में छिपाकर रखी गई 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
फील्ड टेस्ट किट से जांच में बरामद पदार्थ के ब्राउन शुगर (हेरोइन) होने की पुष्टि हुई। साथ ही आरोपी के कब्जे से एक रियलमी मोबाइल फोन और 32 हजार नेपाली रुपये भी जब्त किए गए। गिरफ्तार युवक की पहचान मो. इरशाद अंसारी (25 वर्ष), निवासी हाजीगंज, वार्ड संख्या-19, थाना जोगबनी, जिला अररिया के रूप में हुई है।
एसएसबी ने बरामद मादक पदार्थ, मोबाइल फोन, नेपाली मुद्रा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना के हवाले कर दिया है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Post a Comment