Top News

घर के बाहर खड़ी सीएनजी ऑटो चोरी, पुलिस जांच में जुटी

:


मुरलीगंज। मुरलीगंज बाजार के मिडिल चौक के पास घर के बाहर खड़ी एक सीएनजी ऑटो की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने मुरलीगंज थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

रामपुर वार्ड संख्या-1 निवासी प्रवेश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह वर्तमान में मुरलीगंज के मिडिल चौक स्थित रतन गुप्ता के मकान में किराये पर रहता है। गुरुवार रात करीब 10 बजे उसने अपना बजाज कंपनी का सीएनजी ऑटो (बीआर 43 पीए 2771) मकान मालिक की दुकान के सामने खड़ा किया था। शुक्रवार सुबह उठने पर ऑटो वहां से गायब मिला।

इसके बाद मकान मालिक के साथ आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात चोर रात के अंधेरे में ऑटो चोरी कर फरार हो गए।

मामले में पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गए ऑटो की बरामदगी की मांग की है। मुरलीगंज थानाध्यक्ष नूरूल हक ने बताया कि सीएनजी ऑटो चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post