Top News

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में कुआं निर्माण का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

:



मुरलीगंज नगर के कचहरी परिसर स्थित श्री श्री 108 नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को कुआं निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित छोटू पंडित ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि लंबे समय से श्रद्धालु मंदिर परिसर में कुआं निर्माण की मांग कर रहे थे, ताकि भगवान नर्मदेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए शुद्ध जल की स्थायी व्यवस्था हो सके। इसके अलावा शादी-विवाह, पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भी कुएं के जल की आवश्यकता पड़ती है।

समिति ने बताया कि इन आवश्यकताओं को देखते हुए सर्वसम्मति से मंदिर परिसर में कुआं निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। समिति के अनुसार कुआं बनने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन में भी आसानी होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post