Top News

:पूर्णिया पूर्व के नए अंचलाधिकारी अंशु कुमार का महादेव सेना संघ ने किया स्वागत


पूर्णिया पूर्व अंचल में नवपदस्थापित अंचलाधिकारी (सीओ) अंशु कुमार का गुरुवार को महादेव सेना संघ की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संघ के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने उन्हें बुके एवं शॉल भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बलवंत सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता को नए अंचलाधिकारी से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, लगान रसीद और भूमि विवाद जैसे लंबित मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई। साथ ही प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया।

नए अंचलाधिकारी अंशु कुमार ने स्वागत के लिए महादेव सेना संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्य निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए सीधे अंचल कार्यालय से संपर्क करें। कार्यक्रम में महादेव सेना संघ के कई पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post