:
पूर्णिया। जिला पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुफस्सिल थाना रानीपतरा में पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार ने गुरुवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की प्रतिबद्धता जताई।
पदभार ग्रहण के बाद थाना परिसर में आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना, साइबर अपराधों पर कड़ी निगरानी रखना तथा नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होगी।
उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने से ही अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।
नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी तथा अपराध नियंत्रण में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।
Post a Comment