Top News

कुरसेला में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण को लेकर संयुक्त टीम ने किया स्थल निरीक्षण

:



कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) एवं अंडरपास निर्माण की दिशा में प्रशासन और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को विभिन्न रेलवे समपारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व अंचलाधिकारी (सीओ) अनुपम कुमारी तथा रेलवे के जूनियर इंजीनियर ने किया।

संयुक्त टीम ने तीनघरिया ढाला एवं मजदिया-देवीपुर ढाला सहित प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर अंडरपास निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता, अतिक्रमण की स्थिति तथा अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य में संभावित बाधाओं का आकलन करते हुए यह भी देखा कि किन स्थानों पर पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है और कहां अतिक्रमण के कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि तैयार की जा रही रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि रेलवे ओवरब्रिज एवं अंडरपास निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के शुरू कराया जा सके।

अंडरपास के निर्माण से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रशासन और रेलवे विभाग से निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post