Top News

पूर्णिया डांस एसोसिएशन का गठन, कलाकारों को मिलेगा साझा मंच

:



 जिले के डांस कलाकारों को एकजुट कर उनकी प्रतिभा को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से पूर्णिया डांस एसोसिएशन (Purnea Dance Association) का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जिले के डांस कलाकारों के हितों की रक्षा करना, उनकी प्रतिभा को उचित मंच उपलब्ध कराना तथा सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से कला को बढ़ावा देना होगा। इसके अलावा युवाओं को डांस के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने, प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा नई प्रतिभाओं को अवसर दिलाने की दिशा में भी संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा।

सर्वसम्मति से राजू गुप्ता को अध्यक्ष, चंदू गुप्ता को उपाध्यक्ष, अभिमन्यु को सचिव, सूरज सहनी एवं अनमोल को संयुक्त कोषाध्यक्ष तथा अमर एवं राकेश को मंत्री चुना गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, जिले के सभी डांस कलाकारों को एक मंच पर जोड़ने और पूर्णिया की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए संगठन के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post