Top News

बारसोई में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन मजबूत करने पर जोर

:


बारसोई प्रखंड में कांग्रेस पार्टी की ओर से अभिनंदन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय सिंह शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. सकलेन ने की।

सम्मेलन में नव-निर्वाचित पंचायत एवं मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने, आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया गया।

जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि गरीबों, पिछड़ों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ मजबूती से खड़े रहें।

प्रखंड अध्यक्ष मो. सकलेन ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और संगठन को नई ऊर्जा देना है।
कार्यक्रम में मो. निसार, नीरज कुमार, तनवीर रजा, अली असगर, मुजम्मिल, शोएब आलम, नारायण सिंह, अजय कुमार दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post