कुरसेला थाना पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग कांडों में वांछित चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। इनमें भदैया टोला निवासी उमेश शर्मा हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था। वहीं समेली निवासी प्रभात मंडल को मद्य निषेध अधिनियम से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा कुर्की वारंट के मामले में तीनघरिया निवासी देवन मंडल तथा भदैया टोला निवासी बमभोला मंडल को भी गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए कटिहार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
Post a Comment